शनिवार, 16 फ़रवरी 2008

मेरी ज़िंदगी...

ये मेरी ज़िंदगी है ,

हाँ सच कहीं छूटती सी ,

कहीं टूटती सी ,

कभी किसी डाल पर हवाओं के साथ झूलती सी ,

कभी लहरों पर मचलती सी ,

ये मेरी ज़िंदगी है ,

उस ऊंची मचान से ,

पर्वतों को निहारती ,

कभी दरवाज़े की ओट से ,

रास्ता संवारती ,

कहीं दूर मैदान मे घास पर फिसलती ,

कभी शांत पानी में एक हलचल सी मचाती ,

कभी आंधियों के पहलू मे ख़ुद को उड़ाती ,

ये ज़िंदगी कई करवटें लेती है ,

हाँ ये ज़िंदगी ही तो है,

कभी मुझे साइकिल के कॅरिअर से लेकर गुज़री ,

तो कभी कार के शीशों के इस पार ले आयी,

कभी तो रात मे स्याह अँधियारा दिया,

कभी मुझे सूरज सा तेज़ उजियारा दिया,

कभी गली के तंग रास्तों मे चलाया,

कभी सड़क के चौड़े सीने पर दौड़ाया,

आसमान की सोच से,

गहरी उदासियों तक,

ज़िंदगी तूने मुझे हर रंग हैं भरके दिए,

कभी हँसते होठों के साए हैं,

कभी गालों पर आंसू आए हैं,

ज़िंदगी सच तूने मुझे क्या कुछ दिया,

या यूं कहें सब कुछ दिया...

3 टिप्‍पणियां:

बेनामी ने कहा…

biluk sahi zindagi bohot kuch deti hai. jo bura hai vo bhi achcha hai or achcha to achcha to achcha hi hai. Life is beautiful bt it depends ki aap use kaise lete ho. -ve mein +ve dhoondane se life ek alag hi roop mein aapke saamne aati hai

chweetumohini ने कहा…
इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
बेनामी ने कहा…

how sweetly and smartly u hv defined the life ..........realy good ....

Life is every where
It is in you now and forever it shall stay
Life is the wind blowing sideways
Life is the winter and the summer
I am Life You are Life We are Life
I love Life and Life loves me
Life and I play beneath the midnight sun
Life and I play beneath the morning moon
Life brings me soup when I am ill
Life kisses me good night and greets me with a smile
Life is sad and it is lonely
Life is evil and Life is blunt
Life is a true friend and never lies
I am Life You are Life We are Life

SO ALWAYS ENJOY EVERY BIT EVERY SECOND OF YOUR LIFE!!!!!KEEP ROCKING!!!!

MOHINI